Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार पर महिलाओं एवं बच्चियों का विश्वास नहीं : भाजपा
    झारखंड

    हेमंत सरकार पर महिलाओं एवं बच्चियों का विश्वास नहीं : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पर महिलाओं एवं बच्चियों का विश्वास नहीं है।
    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने यहां कहा कि राज्य में अब तक हुए महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के अपहरण एवं सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलाने में जहां हेमंत सरकार नाकाम रही वहीं पिछले दिनों जतरा मेला देखकर लौट रही खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को दरिंदों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना का अंजाम देने के बाद भी सरकार एवं पुलिस-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। यहां तक कि घटना के इतनी देर बाद बीत जाने के बावजूद भी अबतक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से राज्य में छेड़खानी और बलात्कार की घटना आम हो गई है।
    श्री कुमार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जितने भी बलात्कार के मामले हुए हैं उसमें स्थानीय जिला प्रशासन के मिलीभगत से उसकी लीपापोती की जाती है, यहां तक कि बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को छेड़खानी का नाम देने का प्रयास किया जाता रहा है ताकि आरोपी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार महिला सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। महिला सशक्तिकरण का ढोंग रचने वाली हेमन्त सरकार में महिलाओं एवं बच्चियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

    Bjp Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के यूथ के आइडियाज को प्लेटफार्म देने का कार्य करेगी सरकार: बन्ना गुप्ता
    Next Article महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर फंसे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति कर्णन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025
    झारखंड

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025
    झारखंड

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025
    Latest Posts

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025

    झारखंड में नॉन स्टॉप बारिश, आज भी मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.