Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जनवरी में शुरू होगी TRE-4 प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री का ऐलान
    बिहार

    जनवरी में शुरू होगी TRE-4 प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में जल्द ही शिक्षकों की चौथे चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि TRE-4 के तहत रिक्त पदों का विवरण 15 से 20 जनवरी के बीच बीपीएससी को भेज दिया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार में शिक्षकों की संख्या करीब दो लाख थी और उस समय शिक्षा बजट लगभग चार हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया गया है और आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    मंत्री ने बताया कि हाल ही में कैबिनेट से सात निश्चय-3 को मंजूरी मिली है। इसके तहत हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल और एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा अनुकंपा के आधार पर 5500 पदों पर बहाली जल्द की जाएगी। स्कूलों में ड्रॉपआउट दर घटकर एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। साथ ही पांच हजार से अधिक लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है, जिसका रोस्टर क्लीयरेंस जल्द होगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने और पढ़ाई पर ध्यान न देने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी शिक्षक गलत करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के नतीजे अच्छे रहे हैं और पूरे देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने परिणाम जारी किए।

    फर्जी शिक्षकों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। नए बहाल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

    शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के 97 लाख छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है और रसोइयों का मानदेय मुख्यमंत्री द्वारा दोगुना किया गया है। शिक्षकों की ट्रांसफर, सैलरी और अवकाश से जुड़ी समस्याओं पर विभाग लगातार काम कर रहा है।

    स्कूल भवनों की कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि कई जिलों में अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर स्कूल चल रहे हैं, लेकिन इस समस्या को अगले छह महीनों में दूर कर लिया जाएगा।

     

    the Education Minister announced. The TRE-4 process will begin in January
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य समापन, झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन
    Next Article DAC ने 79,000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद और अपग्रेड योजना को दी मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.