Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»खेल मंत्रालय की बड़ी पहल : युवाओं के लिए 20 हजार स्टाइपेंड वाली 452 पेड इंटर्नशिप
    देश

    खेल मंत्रालय की बड़ी पहल : युवाओं के लिए 20 हजार स्टाइपेंड वाली 452 पेड इंटर्नशिप

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंटर्नशिप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने युवाओं के लिए एक नई और व्यापक इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य खेल क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर साल कुल 452 पेड इंटर्नशिप उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें चयनित छात्रों को 20,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए लगभग 5.30 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है।

    यह योजना विशेष रूप से कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के लिए तैयार की गई है। इसके माध्यम से छात्र खेल प्रशासन, खेल विज्ञान, नीति निर्माण, स्पोर्ट्स साइंस, इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया और कम्युनिकेशन, आईटी और डेटा एनालिसिस, कानूनी कार्य और एंटी डोपिंग निगरानी जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकेंगे।

    इंटर्नशिप खेल मंत्रालय और उसके प्रमुख स्वायत्त संस्थानों में उपलब्ध होगी, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) शामिल हैं। चयनित इंटर्न्स को अनुभवी अधिकारियों के साथ काम करने, प्रशिक्षण प्राप्त करने और नीति निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।

    इंटर्न्स को प्रमुख खेल योजनाओं में भी काम करने का अवसर मिलेगा, जैसे खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) और टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप (TAGG)। इसके अलावा उन्हें SAI स्टेडियम, क्षेत्रीय केंद्रों और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में फील्ड अनुभव भी मिलेगा।

    चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। इसमें आवेदन की जांच शैक्षणिक योग्यता, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और अंतिम चयन संबंधित संस्थान द्वारा किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाएगी।

    इस योजना से न केवल युवाओं को रोजगार योग्य बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि भारत के खेल क्षेत्र को पेशेवर, पारदर्शी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी अहम योगदान मिलेगा।

    000 Major initiative by the Ministry of Sports: 452 paid internships for young people with a stipend of 20
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया में युवक का श’व नाले में मिला, ह’त्या की आशंका
    Next Article खूंटी पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, नशा मुक्ति को लेकर किया जागरुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.