Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»विराट कोहली ने रचा इतिहास, पूरे किए 16,000 लिस्ट ए रन
    खेल

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, पूरे किए 16,000 लिस्ट ए रन

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विराट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए। लिस्ट ए में वनडे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वनडे मुकाबले शामिल होते हैं। यह उपलब्धि कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हासिल की। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के बाद 16,000 लिस्ट ए रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    𝗠𝗮𝗷𝗼𝗿 𝗺𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲! 🫡

    Yet another record to Virat Kohli’s name, en route to a fabulous century for Delhi against Andhra in the Vijay Hazare Trophy 👏🔝#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/UG1GHytMuC

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025

    वर्ल्ड रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने केवल 343 मैचों में यह आंकड़ा छुआ और ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा ग्राहम गूच, ग्रीम हिक, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, गॉर्डन ग्रीनिज और सनथ जयसूर्या कर चुके हैं। खास बात यह है कि इन सभी में कोहली का औसत सबसे बेहतर 57.34 है। वनडे क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 308 वनडे मैचों में 58.46 की औसत से 14,557 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 53 शतक उनके नाम हैं।

    कोहली बनाम सचिन

    हालांकि, लिस्ट ए क्रिकेट में कुल रन और शतक के मामले में वह अभी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन ने 21,999 रन और 60 शतक बनाए हैं, जबकि कोहली के नाम 16,000 रन और 58 शतक दर्ज हैं। मैच की बात करें तो आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में 2 विकेट पर 245 रन बना लिए थे। विराट कोहली 118 रन और नितीश राणा 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

    लिस्ट A क्रिकेट क्या होता है?

    List A क्रिकेट में एक दिन के मैच (50 ओवर या कुछ मामलों में 40 ओवर के मैच) शामिल होते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच और घरेलू वनडे मैच दोनों को कवर करता है। इसे वनडे फॉर्मेट का घरेलू या अंतरराष्ट्रीय स्तर कहा जा सकता है।

    Also Read : नए रोजगार कानून पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने किया VB-G RAM G एक्ट का बचाव

    completes 16000 List A runs. Virat Kohli makes history पूरे किए 16000 लिस्ट ए रन विराट कोहली ने रचा इतिहास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए रोजगार कानून पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने किया VB-G RAM G एक्ट का बचाव
    Next Article खालसा होटल के पास चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, पुलिस ने चार को दबोचा

    Related Posts

    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    Latest Posts

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    May 8, 2026

    पलामू में दर्दनाक हादसा : जर्जर दीवार ढही, युवक और मजदूर की मौ’त

    May 8, 2026

    पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.