Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इंकैब फिर शुरू होने पर मलखान सिंह ने जताई उम्मीद, 2000 मजदूर परिवारों को मिलेगा सहारा
    झारखंड

    इंकैब फिर शुरू होने पर मलखान सिंह ने जताई उम्मीद, 2000 मजदूर परिवारों को मिलेगा सहारा

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मलखान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : इचागढ़ के पूर्व विधायक और कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने इंडियन केबुल कंपनी (इंकैब) के दोबारा संचालन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र के औद्योगिक भविष्य और मजदूरों के लिए राहत लेकर आएगा।

    मलखान सिंह ने कहा कि एनसीएलटी के फैसले के तहत मजदूरों को मिला 6 प्रतिशत अंतिम भुगतान अपेक्षा से कम है, लेकिन कंपनी के फिर से शुरू होने से करीब 2000 मजदूर परिवारों के जीवन में सुधार की उम्मीद जगी है। उन्होंने नई प्रबंधन टीम से श्रमिक हितैषी नीति अपनाने और पुराने, अनुभवी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर दोबारा काम पर रखने की मांग की। साथ ही सेवानिवृत्त मजदूरों के आश्रितों को भी रोजगार देने की अपील की।

    उन्होंने बताया कि कठिन समय में भी मजदूरों ने कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा की और परिसर को असामाजिक तत्वों से बचाए रखा। यह मजदूरों की जिम्मेदारी और निष्ठा को दर्शाता है। पूर्व विधायक ने एनसीएलटी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिवालियापन से जुड़ी कार्रवाई जटिल है, जिसमें मजदूरों को अपनी बात रखने में परेशानी होती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में मजदूरों के लिए सरकारी कानूनी सहायता की व्यवस्था की जाए।

    अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रबंधन और मजदूर मिलकर काम करेंगे, जिससे झारखंड में औद्योगिक शांति और विकास का माहौल बनेगा।

    Also Read : उद्धव-राज ठाकरे फिर साथ, बीएमसी चुनाव के लिए ऐतिहासिक गठबंधन

    Malkhan Singh expressed happiness over the resumption of operations at Incab and raised demands for the welfare of the workers. इंकैब के दोबारा संचालन पर मलखान सिंह ने जताई खुशी मजदूरों के हित की उठाई मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleEPFO जमशेदपुर में जालसाजी का खुलासा, सेक्शन सुपरवाइजर पर दर्ज हुई FIR
    Next Article बक्सर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.