Ranchi : रांची में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड ऊर्जा विभाग में पिछले दो महीने से CMD और MD जैसे अहम पद खाली रहने पर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीधे अधीन होने के बावजूद ऊर्जा विभाग को नेतृत्वविहीन छोड़ा जाना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग राज्य की एक अहम सेवा है, जिस पर आम जनता, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था निर्भर करती है। इसके बावजूद विभाग में शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति न होना सरकार की उदासीनता को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतृत्व की कमी के कारण कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और उपभोक्ता समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही CMD और MD की नियुक्ति नहीं की गई, तो राज्य की बिजली व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। डॉ. वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा और सरकार की लापरवाही को जनता के सामने रखा जाएगा।
Also Read : छात्रहित की लड़ाई तेज, 24 दिसंबर को झारखंड में शुरू होगा बड़ा ट्विटर अभियान
Also Read : रांची में नाची से बाची जनजातीय स्वशासन महोत्सव शुरू, दो दिन तक चलेंगे कार्यक्रम


