Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 11:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, क्या-क्या ले गए चोर… जानें
    कोडरमा

    कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, क्या-क्या ले गए चोर… जानें

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई पंचायत के तीनतारा गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बीती देर रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर मंदिर से पीतल की घंटी और दानपेटी में रखी नकदी चुरा ले गए।

    स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम नियमित आरती के बाद मंदिर में सब कुछ सामान्य था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे मंदिर की लाइट बंद करने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला था। जांच करने पर मंदिर के बरामदे से पीतल की घंटी गायब और दानपेटी खुली मिली। चोरी गई घंटी की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है।

    ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। चार महीने पहले भी इसी गांव के देवी मंडप से पीतल की घंटी चोरी हो चुकी है, जिसमें अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

    पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने रात के समय गश्त बढ़ाने और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की है।

    कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी पीतल की घंटी और नकदी ले गए चोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक फरार
    Next Article BCCI ने महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस में की बड़ी बढ़ोतरी

    Related Posts

    कोडरमा

    सड़क किनारे बैठे बच्चों और बुजुर्ग को डीजे वाहन ने कुचला, 10 साल के मासूम की मौ’त

    April 28, 2026
    कोडरमा

    फेरे खत्म होते ही बवाल, कोडरमा में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट

    April 26, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा स्टेशन पार्किंग में आधी रात को लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    April 23, 2026
    Latest Posts

    शादी में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल; मातम में बदली खुशियां

    April 29, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

    April 29, 2026

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट

    April 29, 2026

    दो IPS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, ‘पे-मैट्रिक्स लेवल-11 में होंगे नियुक्त

    April 29, 2026

    चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.