Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रांची समेत झारखंड में शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी
    Uncategorized

    रांची समेत झारखंड में शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में सुबह के समय घना कुहासा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और रांची का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

    मौसम केंद्र रांची के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी। अगले तीन दिनों तक कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे खासकर हाईवे पर चलने वालों को परेशानी हो सकती है।

    ठंड का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है। जमशेदपुर के गाढ़ाबासा इलाके में ठंड से 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। डालटनगंज में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

    कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। देवघर में विजिबिलिटी 200 मीटर, जमशेदपुर में 300 मीटर और रांची में 600 मीटर दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट से कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

    A cold wave is sweeping across Jharkhand and an alert has been issued in several districts. including Ranchi. कई जिलों में अलर्ट जारी रांची समेत झारखंड में शीतलहर का कहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बदलने वाला है मौसम, रांची समेत 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

    May 27, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.