Chaibasa : चाईबासा जिले के सदर थाना क्षेत्र के टुंगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया सामान बरामद कर लिया है।
सोमवार को सदर चाईबासा के SDPO बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 20 दिसंबर 2025 को हुई थी। टुंगरी निवासी महिला माधुरी आलडा से एक युवक ने बैग छीन लिया था। बैग में मोबाइल फोन, 3 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद SP अमित रेणु के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर आरोपी रवि कुमार साव (32) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नकद रुपये, दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read : अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने दी चेतावनी, दोबारा कब्जा करने पर होगी कार्रवाई

