Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, येलो अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2025Updated:December 22, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी शीतलहर महसूस की जा रही है। रांची मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और लोहरदगा जिलों के लिए दिया गया है। मौसम की स्थिति ऐसी है कि जैसी ठंड आमतौर पर रात में होती है, वैसी ही ठंड अब दोपहर में भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।

    8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

    राजधानी में भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। शाम 5 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

    रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया, जहां AQI 125 रहा। वहीं जमशेदपुर का तापमान 23/13 डिग्री रहा और AQI 191 रिकॉर्ड किया गया। धनबाद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के साथ AQI 214 रहा। बोकारो में तापमान 21/11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यहां AQI 190 रहा। पलामू में सबसे अधिक ठंड देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा तथा AQI 180 दर्ज किया गया। खासतौर पर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इन जिलों में दोपहर के समय भी शीतलहर का असर देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

    ला नीना का असर

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ला नीना का प्रभाव भी इस ठंड में देखने को मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच है, लेकिन ठंडी और तेज हवाओं के कारण दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

    Also Read : रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामला : हाई कोर्ट सख्त, एसीबी जांच और मुआवजे का आदेश

    Dense fog and cold wave wreak havoc in Jharkhand yellow alert issued झारखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर येलो अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार में नए साल पर बड़ी भर्ती की तैयारी, तीन लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.