Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से “फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके संभावित समाधान पर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उद्योग क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राज्य में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इस अवसर पर “फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
Also Read : घर पर फेशियल से पाएं हाइड्रेट और हेल्दी स्किन
Also Read : गिरिडीह में वन विभाग का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त
Also Read : दिल्ली में लालू यादव के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन, हालत स्थिर
Also Read : राजधानी में बबलू सोनार के घर चली गो’ली, कुख्यात आजाद सरकार ने ली जिम्मेदारी


