Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»EPFO ने EDLI स्कीम में किया बड़ा बदलाव, नौकरी बदलने पर भी मिलेगा बीमा लाभ
    बिजनेस

    EPFO ने EDLI स्कीम में किया बड़ा बदलाव, नौकरी बदलने पर भी मिलेगा बीमा लाभ

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2025Updated:December 20, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    EPFO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दिसंबर 2025 में कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में एक बड़ा बदलाव किया है। अब एम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के नियम और ज्यादा कर्मचारी हितैषी हो गए हैं। इस बदलाव से खासकर उन परिवारों को फायदा होगा, जिनके डेथ क्लेम अब तक छोटी तकनीकी वजहों या नौकरी बदलने के दौरान आए मामूली अंतराल के कारण अटक जाते थे।

    नए नियमों के अनुसार अब दो नौकरियों के बीच आने वाले शनिवार, रविवार या सरकारी छुट्टियों को सर्विस ब्रेक नहीं माना जाएगा। इससे पहले, अगर कोई कर्मचारी शुक्रवार को नौकरी छोड़कर सोमवार को नई नौकरी जॉइन करता था, तो बीच के वीकेंड को ब्रेक माना जाता था और लगातार सेवा टूट जाती थी। अब यह सुविधा खत्म हो गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और गजटेड छुट्टियां भी सर्विस ब्रेक में नहीं आएंगी, बशर्ते नई नौकरी इन छुट्टियों के बाद शुरू हो।

    सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर कोई कर्मचारी EPF कवर वाली नौकरियों के बीच अधिकतम 60 दिनों तक का गैप लेकर नौकरी बदलता है, तब भी उसकी सेवा लगातार मानी जाएगी। इससे उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिन्हें जॉब चेंज के दौरान छोटा ब्रेक लेना पड़ता है।

    EPFO ने EDLI स्कीम के तहत न्यूनतम बीमा राशि भी बढ़ाकर ₹50,000 कर दी है। यह राशि नॉमिनी को तब भी मिलेगी, जब कर्मचारी ने 12 महीने की लगातार सेवा पूरी न की हो या उसका PF बैलेंस ₹50,000 से कम हो। यह बदलाव कम वेतन वाले और नए कर्मचारियों के परिवारों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।

    इसके अलावा, अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु आखिरी PF योगदान की तारीख से 6 महीने के भीतर होती है और वह अभी भी नियोक्ता की रोल पर दर्ज है, तो भी न्यूनतम EDLI लाभ दिया जाएगा। इससे पहले ऐसे मामलों में क्लेम प्रक्रिया में देरी और भ्रम की समस्या रहती थी।

     

     

    EPFO has made a major change to the EDLI scheme; insurance benefits will now be available even after changing jobs.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य कर्मचारियों को क्रिसमस तोहफा, वित्त विभाग ने आदेश किया जारी
    Next Article कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, डीएसपी-इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.