Patna : बिहार में हिजाब विवाद को लेकर चर्चा में रहीं आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन शनिवार को औपचारिक रूप से अपनी सेवा में योगदान देंगी। सीएम नीतीश कुमार से जुड़े एक कार्यक्रम के बाद उनके नौकरी ठुकराने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें अब भ्रामक बताया गया है।
डॉ. नुसरत परवीन राजकीय तिब्बी महाविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं और वह नियमित रूप से महाविद्यालय आती रही हैं। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. महफूजुर रहमान ने स्पष्ट किया कि डॉ. नुसरत के कोलकाता चले जाने या नौकरी न करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. नुसरत परवीन पटना सिटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सदर में अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. महफूजुर रहमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से डॉ. नुसरत और उनका परिवार काफी आहत हुआ है। बिना सही जानकारी के यह प्रचार किया गया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है या राज्य से बाहर चली गई हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
Also Read : सदर अस्पताल बनेगा राज्य का पहला सरकारी गैस्ट्रो सर्जरी केंद्र


