Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने सीएम को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान सीएम ने लोगों की बातों को सुना और संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी सीएम से संवाद किया। इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

Also Read : नितिन नबीन की नियुक्ति पर कांग्रेस-झामुमो का भाजपा पर वार, बोले- संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा
Also Read : रोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना
Also Read : फं’दे पर लटकी मिली पिता और तीन बेटियों की ला’श, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : केंदुआडीह गैस प्रभावित इलाके का सरयू राय ने किया दौरा


