Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 1:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केंदुआडीह गैस प्रभावित इलाके का सरयू राय ने किया दौरा
    झारखंड

    केंदुआडीह गैस प्रभावित इलाके का सरयू राय ने किया दौरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : विधायक सरयू राय ने केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों की स्थिति का जायजा लिया।

    सरयू राय ने कहा कि गैस रिसाव के कारण केंदुआडीह में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि दोनों संस्थानों ने गैस निकासी और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में वर्ष 1914 से खनन कार्य हो रहा है। नियमों के अनुसार भूमिगत खनन के बाद खदानों में बालू भरना जरूरी होता है, लेकिन बीसीसीएल ने ऐसा नहीं किया। केवल खदान के मुहानों पर दीवारें बना दी गईं, जिससे गैस का दबाव बढ़ता गया और अब गैस जमीन फाड़कर बाहर निकल रही है।

    सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हीं दीवारों को तोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन बीसीसीएल इसे रोकने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीजीएमएस की होती है, लेकिन इस मामले में उसकी भूमिका लापरवाही भरी रही है।

    उन्होंने बताया कि गैस रिसाव के बाद प्रभावित लोगों को ऐसी जगह बसाने की बात की जा रही है, जहां रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सरयू राय ने कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस की गलतियों का खामियाजा केंदुआडीह के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    Saryu Rai visited the gas-affected area of ​​Kenduadih.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना
    Next Article घर से दोस्तों के साथ निकला युवक, अगली शाम खेत में मिली ला’श

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026
    कोर्ट की खबरें

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.