Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार
    देश

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    श्रीनगर 21 नवंबर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान वागड़ त्राल निवासी बिलाल अहमद चोपन और चटलाम पंपोर निवासी मुर्सलीन बशीर के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों आतंकवादी पुलवामा के पंपोर और त्राल इलाके में आतंकवादियों को हथियार और गोला बारूद के लिए परिवहन तथा आश्रय मुहैया करा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में भी लिप्त पाए गए हैं और उनके पास से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है।

    प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आतंकवादियों के खिलाफ त्राल और पम्पोर पुलिस थाने में कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी नंबर 96/2020 और 90/2020 दर्ज करा दी गई है तथा आगे की जांच की जा रही है।

    इससे पहले गुरुवार को जम्मू शहर के नागरोटा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये थे तथा इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के दो जवान घायल भी हो गये।

    वार्ता

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मशीनों में लगाई आग
    Next Article बिहार मेें रोजगार देने की कवायद में जुटी नीतीश सरकार, रिक्त पदों का मांगा ब्योरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.