Johar Live Desk : अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि 22 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने अब तक 13 शवों को बरामद कर लिया है, जबकि बाकी के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ट्रक खाई में गिर गया. हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, अबतक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं और मौके पर राहत-बचाव का काम जारी है! #ArunachalPradesh #RoadAccident #ABPNews pic.twitter.com/SFKla16i0O
— ABP News (@ABPNews) December 11, 2025
सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र में संकरी सड़क पर हुई, जहां अचानक ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और वह खाई में लुढ़क गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
अधिकारियों का कहना है कि खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और बचाव दल लगातार अन्य शवों की तलाश में जुटा है।
Also Read : कुंदुबेड़ा में कचरा प्रबंधन प्लांट के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण, कहा– “हमें स्कूल चाहिए, कचरा प्लांट नहीं”


