Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs SA : चंडीगढ़ में मुकाबला आज, जीत का चौका लगाने उतरेगी टीम इंडिया
    खेल-सिनेमा

    IND vs SA : चंडीगढ़ में मुकाबला आज, जीत का चौका लगाने उतरेगी टीम इंडिया

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कटक में मिली रिकार्ड जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में जीत की हैट्रिक को आगे बढ़ाते हुए चौथी लगातार जीत हासिल करने पर होंगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पिछले तीन टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हरा चुका है, जिनमें से पिछली दो जीत रिकार्ड अंतर से आई थीं। इस मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर उपकप्तान शुभमन गिल पर होंगी, जिन्हें पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद मजबूत वापसी की जरूरत है।

    सीरीज के पहले दो मैचों के बीच केवल एक दिन का अंतर होने के कारण गिल को बिना आराम सीधे मैदान पर उतरकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार कप्तानी करने वाले गिल अब तक टी-20 में अपनी लय हासिल नहीं कर सके हैं। टीम प्रबंधन ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद गिल को ओपनर के रूप में प्राथमिकता दी है, जिससे संजू की टीम में जगह अनिश्चित हो गई है।

    हार्दिक पांड्या 100 विकेट के करीब

    पहले मैच के स्टार रहे हार्दिक पांड्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। वह ऐसा करने वाले देश के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में 100 विकेट पूरे किए थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 विकेट अर्शदीप सिंह (107) के नाम हैं।

    सूर्यकुमार यादव बना सकते हैं नया रिकार्ड

    कप्तान सूर्यकुमार यादव अगर इस मुकाबले में 47 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से नौ हजार टी-20 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सूर्या के अब तक 343 टी-20 मैचों में 8953 रन हैं, जिनमें 59 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं।

    कप्तान की फार्म चिंता का विषय

    हालांकि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन उनका व्यक्तिगत फॉर्म चिंता का कारण है। वह पिछली 15 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इन पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रहा है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बनाया था।

    दोनों टीमों के प्लेइंग

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, संजू सैमसन।

    दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करैम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवान फरेरा, क्विंटन डिकाक, कार्बिन बाश, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी नगिदी, लुथो सिपामला, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डिजार्जी, ओटनिल बार्टमैन।

    Also Read : झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का असर

    IND vs SA : दूसरा टी-20 आज IND vs SA: Second T20 today Team India will come out to score a fourth victory. जीत का चौका लगाने उतरेगी टीम इंडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी ठिठुरन, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का असर
    Next Article पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का परिचालन संकट गहराया, दस उड़ानें रद्द, यात्रियों में हड़कंप

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.