Pakur : जिले के किताझोर मोहल्ले स्थित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, स्कूल का नाइट गार्ड विनय मिश्रा शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा और बच्चों के साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी मनीष कुमार ने प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन को मौके पर भेजा। डीएसपी ने नाइट गार्ड को शराब के नशे में पाया और उसे हिरासत में ले लिया। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चों को कीड़े लगे अनाज खिलाए जाते हैं और उन्हें अपने निजी कपड़े धोने तथा किचन और अन्य कामों में जबरन लगाया जाता है। बच्चों ने बताया कि ठंड में कंबल और स्वेटर भी उन्हें नहीं दिए जाते, जिससे वे ठंड में रातें गुजारते हैं।
बच्चों ने स्कूल परिसर के बाहर प्रदर्शन कर नाइट गार्ड, वार्डन और प्रिंसिपल को पद से हटाने की मांग की। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। सीओ अरविंद बेड़िया ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट डीसी को भेजी जाएगी और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी भारी आक्रोश है।
Also Read : जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर ठगी, चाईबासा पुलिस ने दबोचा आरोपी
Also Read : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: गयाजी स्टेशन से चोरी का मोबाइल बरामद, आरोपी हिरासत में


