Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शुक्रवार से ठंड और बढ़ने वाली है। बर्फीली हवा चलने से लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस होगी। मौसम केंद्र रांची ने आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। कई जिलों में आज शीतलहर चल सकती है।

    5 और 6 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़ में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है।

    तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में उतनी ही बढ़ोतरी हो सकती है।

    गुमला सबसे ठंडा जिला

    पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री जबकि गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रांची, खूंटी, डाल्टेनगंज, बोकारो-थर्मल और गुमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

    NHM की सलाह – गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें

    ठंड बढ़ने को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है :

    • गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें
    • पर्याप्त भोजन कर बाहर जाएं
    • फ्लू, खांसी-जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
    • नियमित रूप से गर्म पानी पीएं
    • ठंड की वजह से बेहोशी या बोलने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सा लें

    खंडोली डैम में पहुंचे साइबेरियन पक्षी

    सर्दी की शुरुआत के साथ ही गिरिडीह का खंडोली डैम विदेशी पक्षियों से गुलजार हो गया है। साइबेरियन डक यहां पहुंचने लगी हैं। हर साल ये पक्षी साइबेरिया की अत्यधिक ठंड से बचकर लगभग 4 हजार किलोमीटर की यात्रा कर दिसंबर से फरवरी तक यहां ठहरते हैं। जैसे ही वहां मौसम गर्म होने लगता है, ये फिर अपने वतन लौट जाते हैं।

    Also Read : झारखंड में नकली दवाओं पर शिकंजा, CID आईजी के आदेश पर खंगाले जा रहे दावा दुकान

    Yellow alert issued for cold wave in several districts of Jharkhand झारखंड के कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 05 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पटना में बढ़ती ठंड के बीच बेघरों के लिए 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    चाईबासा

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026
    Latest Posts

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    JAC 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, मेहनत ने लिखी सफलता की नई कहानी

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.