Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राहुल सिंह गिरोह के लिए लेवी वसूलने वाला शाहीद गिरफ्तार, 50 लाख के लेनदेन का खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल सिंह गिरोह के लिए लेवी वसूलने वाला शाहीद गिरफ्तार, 50 लाख के लेनदेन का खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अमन साहू (मृत) और राहुल सिंह गिरोह के लिए लेवी वसूलने और पैसों का लेनदेन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बालूमाथ थाना कांड संख्या 12/2025 के तहत की गई। इस मामले में इससे पहले सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के मनी ट्रेल की जांच में पता चला कि नवंबर 2024 से अब तक रांची से करीब 50 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से गिरोह के खाते में पहुंचाए गए थे। जांच आगे बढ़ने पर पैसा जमा कराने वाले व्यक्ति की पहचान शाहीद अंसारी के रूप में हुई।

    शाहीद अंसारी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला है। वह गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। वह मधुपुर जेल में बंद गिरोह के सदस्य आकाश राय उर्फ मोनू का होने वाला साढ़ू है और कई सालों से गिरोह के लिए काम करता रहा है। पूछताछ में शाहीद ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस गिरोह के लेवी नेटवर्क और बाकी सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।

    Also Read : चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की ह’त्या, दो आरोपी अरेस्ट

    50 लाख के लेनदेन का खुलासा arrested; transactions worth Rs 50 lakh revealed Shahid who collected levy for Rahul Singh gang राहुल सिंह गिरोह के लिए लेवी वसूलने वाला शाहीद गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आईएचएम विस्तार की बड़ी शुरुआत, मंत्री शिल्पी और सुदिव्य ने किया शिलान्यास
    Next Article हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी को नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.