Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की ह’त्या, दो आरोपी अरेस्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की ह’त्या, दो आरोपी अरेस्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुजुर्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में एक दिसंबर को हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम ओमप्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और उसका साथी रामचन्द्र कुमार उर्फ बिद्ध है। दोनों जोशी कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।

    कैसे हुआ था हमला

    जोशी कॉलोनी गेट नंबर 03 में रहने वाले महावीर साव (70) और उनकी पत्नी कौश्यला देवी (65) की हत्या उसी रात ईंट और चाकू से की गई थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे और उसी हालत में उन्होंने दंपती पर हमला कर दिया।

    दुकानदारी की प्रतिस्पर्धा बनी वजह

    एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि दंपती चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। ठीक सामने आरोपी ओमप्रकाश भी चाय-नाश्ते की दुकान लगाता था। दोनों दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। छोटी-छोटी बात पर कहासुनी और मनमुटाव से ओमप्रकाश के मन में रंजिश बढ़ती गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने माना कि इसी दुश्मनी के कारण उन्होंने दंपती की हत्या की।

    शराब के नशे में दी वारदात को अंजाम

    पुलिस के अनुसार घटना की रात ओमप्रकाश और उसका साथी रामचन्द्र शराब के नशे में थे। नशे की हालत में उन्होंने पहले ईंट से वार किया, फिर चाकू से हमला कर दंपती की हत्या कर दी।

    महत्वपूर्ण सबूत बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से खून से सना चाकू, खून लगी ईंट, वारदात के समय पहने गए कपड़े और मृतक दंपती का टूटा की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है। इन सबूतों के आधार पर मामला काफी हद तक मजबूत माना जा रहा है।

    विशेष टीम ने सुलझाया मामला

    एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी। टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और केस को जल्द कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

    Also Read : मोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर, चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    Elderly couple murdered over tea shop dispute Two accused arrested चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या दो आरोपी अरेस्ट बुजुर्ग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर, चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    Next Article रांची में आईएचएम विस्तार की बड़ी शुरुआत, मंत्री शिल्पी और सुदिव्य ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.