News Delhi : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को फैसला सुनाया जाना था, लेकिन अदालत ने इसे टाल दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्य और कई अन्य आरोपी शामिल हैं। CBI की जांच में रतलाम मंडल के पांच रेलवे कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी मंगवाया गया है। इसके लिए पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्यालय को आदेश दिया गया है। कर्मचारियों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन, जन्मतिथि और जाति प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड 15 दिन में उपलब्ध कराया जाना है।
CBI के अनुसार…
CBI के अनुसार, इन कर्मचारियों में से कुछ पर लैंड फॉर जॉब घोटाले और कुछ पर अन्य भ्रष्टाचार के मामले की जांच चल रही है। बीते साल जांच के लिए इन कर्मचारियों को दिल्ली बुलाया गया था।
लैंड फॉर जॉब स्कैम क्या है?
यह रेलवे का एक घोटाला है। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते कुछ लोगों से जमीन लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी गई। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच कर रहा है और लालू परिवार से जुड़ी कुछ संपत्तियों को जब्त भी किया जा चुका है।
Also Read : झारखंड विस का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू, 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू


