Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज यानी गुरुवार को विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। यह बैठक शाम 4.30 बजे एटीआई भवन में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन करेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन 28 नवंबर को दिल्ली गए थे और बुधवार को रांची लौटे। उनकी वापसी के साथ ही सत्तापक्ष ने शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार से लगातार बैठकों का दौर चलने की संभावना है।
गौरतलब है कि पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों और रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सरकार का प्रयास रहेगा कि सदन में जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो और अनावश्यक हंगामा न हो।
Also Read : लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को


