Ranchi : झारखंड में 3 दिसंबर से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का प्रभाव खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तापमान में तेज गिरावट की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही 3 दिसंबर से शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। 3 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
सर्दी का बढ़ेगा प्रकोप
तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच सकता है। गुमला और खूंटी जैसे जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जाएगा।
बारिश की नहीं कोई संभावना
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को बढ़ती ठंड से सावधान रहने की अपील की है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान में अचानक गिरावट से स्वास्थ्य ऊपर प्रभाव पड़ सकता है।
Also Read : आज ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बेड का आधुनिक अस्पताल और सिकल सेल लैब का उद्घाटन


