New Delhi : अमेरिकी फेडरल रिज़र्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के भाव प्रति 10 ग्राम ₹660 और 22 कैरेट गोल्ड ₹610 बढ़ चुके हैं। चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी महंगी हुई है। पिछले एक दिन स्थिर रहने के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3,100 बढ़ी है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम के हिसाब से)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,19,760 | ₹1,30,640 |
| मुंबई | ₹1,19,610 | ₹1,30,490 |
| कोलकाता | ₹1,19,610 | ₹1,30,490 |
| चेन्नई | ₹1,20,710 | ₹1,31,680 |
| बेंगलुरु | ₹1,19,610 | ₹1,30,490 |
| हैदराबाद | ₹1,19,610 | ₹1,30,490 |
| लखनऊ | ₹1,19,760 | ₹1,30,640 |
| पटना | ₹1,19,660 | ₹1,30,540 |
| जयपुर | ₹1,19,760 | ₹1,30,640 |
| अहमदाबाद | ₹1,19,660 | ₹1,30,540 |
चांदी की कीमतें
दिल्ली में आज (2 दिसंबर) चांदी ₹1,88,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। हालाँकि आज इसके भाव में केवल ₹100 का बढ़ाव हुआ है। चेन्नई में चांदी की कीमत ₹1,96,100 प्रति किलोग्राम है, जो चारों बड़े शहरों में सबसे महंगी है। मुंबई और कोलकाता में चांदी के भाव दिल्ली के समान हैं।
आगे का रुझान
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के मुताबिक, लगभग 70% ग्लोबल इनवेस्टर्स का मानना है कि साल 2026 में सोने में तेजी जारी रहेगी और यह नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। 1 दिसंबर को सोने में जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई, जो पिछले 6 हफ्तों के उच्चतम स्तर के करीब है।
सोने की कीमतों को अमेरिकी ब्याज दर घटने की उम्मीद से भी समर्थन मिल रहा है। सर्वे में 36% निवेशकों का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत प्रति औंस $5,000 पार कर सकती है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना $5,055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि यह $4,400 प्रति औंस के करीब रहेगा। फिलहाल सोने का भाव ₹4,250 प्रति ग्राम के आसपास है।
Also Read : BREAKING : झारखंड में पहली बार ED की फेमा के तहत रेड, CA नरेश केजरीवाल समेत 15 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई


