Johar Live Desk : साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के करीब चार साल बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। 1 दिसंबर 2025 को उन्होंने राज निदिमोरू संग शादी की। शादी की फोटोज सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वे चटख लाल रंग की साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।
शादी की रस्में मंदिर में पूरी की गईं, जहां अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। फोटोज में राज निदिमोरू सामंथा को अंगूठी पहनाते भी दिखाई दे रहे हैं। कपल ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अपनी शादी सम्पन्न की।
सामंथा की शादी पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स दोनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। श्रद्धा कपूर और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे सितारों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किए।
सामंथा की पहली शादी साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा चैतन्य ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी की। वहीं, राज निदिमोरू की यह दूसरी शादी है।
View this post on Instagram
Also Read : शादी के दो दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौ’त
Also Read : ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, पुलिस ने सात को दबोचा


