Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, पुलिस ने सात को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, पुलिस ने सात को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments2 Mins Read37
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के हुसैनाबाद में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर चल रहे ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापामारी कर सात युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक मकान के तीसरे तल्ले पर बैठकर लैपटॉप और मोबाइल के सहारे अवैध ऑनलाइन लेनदेन कर रहे थे। गिरफ्तार युवकों में छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के निवासी शामिल हैं। इनके नाम राहुल सिंह लोधी, सुजित कुमार विश्वकर्मा, अजित कुमार, रोहित कुमार सिंह उर्फ राजा, जुबेर अंसारी, अयाज आलम उर्फ टिंकु और अक्षय कुमार कुंडू बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने कुल 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैब, नौ एटीएम कार्ड, नौ पासबुक, नौ चेकबुक, पांच खाली मोबाइल बॉक्स, तीन डायरी और एक जियो फाइबर राउटर जब्त किया है। इस बात का खुलासा पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने किया।

    एसपी रिश्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि बीते 30 नवंबर को इंफॉर्मेशन मिली थी कि हुसैनाबाद के अनिल कुमार विश्वकर्मा के तीन मंजिला मकान में कुछ युवक रह रहे हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगती हैं। इसके बाद एसडीपीओ हुसैनाबाद की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो कमरों में सात युवक मिले। ये सभी लोग विभिन्न मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग का काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे “Khelooyaar.site” नामक प्लेटफॉर्म की फ्रेंचाइजी चलाते हैं और रोजाना सात से आठ लाख रुपये तक का अवैध कारोबार करते हैं।

    एसपी ने बताया कि गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। फिर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इन्हीं खातों के जरिए पैसा घुमाया जाता था। पूछताछ में तीन मुख्य संचालकों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें भिलाई का शेल्वी उर्फ मनीष, औरंगाबाद का राजन कुमार सिंह और प्रवीण भैया शामिल है। इन लोगों की तलाश जारी है।

    पलामू पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के ऑनलाइन बेटिंग ऐप से दूर रहें और लालच में आकर अपना बैंक खाता या दस्तावेज किसी को न दें। पुलिस ने कहा है कि अपना बैंक खाता किसी और के इस्तेमाल में देना भी दंडनीय अपराध है।

    Also Read : बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    Seven people were duped in the name of online gaming and betting; police arrested them. ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना पुलिस पुलिस ने सात को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व एड्स दिवस पर लोगों के बीच ज्ञान और भरोसा बांट गया DLSA
    Next Article शादी के दो दिन बाद ही दुल्हे की मौत… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.