Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाइक का नंबर बदल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, महिलाओं और लड़कियों को बनाते थे निशाना
    झारखंड

    बाइक का नंबर बदल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, महिलाओं और लड़कियों को बनाते थे निशाना

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में महिलाओं और ऑफिस आने जाने वाली लड़कियों से छिनतई करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधी धर दबोचे गए हैं। ये स्नैचर्स सुनसान रास्तों से गुजरने के दौरान महिलाओं और लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे।

    पुलिस को यह कामयाबी वाहन जांच अभियान के दौरान मिली है. दरअसल, पर्व त्योहार को देखते हुए राजधानी रांची के चौक चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान अरगोड़ा पुलिस रांची कडरू ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को भी चेकिंग के लिए रोका गया। नंबर प्लेट देखकर अरगोड़ा थाने के दारोगा रवि को दोनों युवकों पर शक हुआ। जांच करने पर बाइक में लगा नंबर फर्जी पाया गया जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों रांची के शातिर स्नैचर निकले. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से छीने गए कई मोबाइल भी बरामद किया है।

    गिरफ्तार अपराधी बाइक का नंबर बदलकर छिनतई की वारदात को अंजाम देते थे। इनके निशाने पर सुनसान इलाकों से गुजरने वाली महिलाएं और लड़कियां हुआ करती थी। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया है कि यह अपने ही बाइक से छिनतई किया करते थे। छिनतई करने से पहले दोनों बाइक के नंबर को बदल दिया करते थे और फिर छिनतई को अंजाम देकर वापस पुराना नंबर बाइक में लगा दिया करते थे। ऐसे में अगर पीड़ित बाइक नंबर पुलिस को बताता तब भी यह पकड़े नहीं जाते थे। अरगोड़ा इलाके के एक पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिला ने दोनों आरोपियों की पहचान भी की है कुछ दिन पहले उस महिला से इन आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : तेजस्वी महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए
    Next Article अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिये घाटों पर दिये लगाने का कामय शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.