Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच : पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट
    झारखंड

    भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच : पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read31
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दक्षिण अफ्रीका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे मैच के टिकट मंगलवार से ऑफलाइन बिकने लगे। पहले दिन लंबी कतार और 15 घंटे के इंतजार के बाद लगभग 9 हजार टिकट बिके। मैच को लेकर दर्शकों में जो उत्साह है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

    टी-शर्ट और टोपी बेचने वाले भी इस क्रेज का लाभ उठा रहे हैं। कोलकाता से आई दुकानों में 250-300 रुपए में जर्सी और 200 रुपए में टोपी बिक रही है। टिकट लेने के बाद कई क्रिकेट प्रेमी जर्सी और टोपी खरीदते नजर आए।

    मजदूरी करने वाली महिलाएं भी लाइन में खड़ी होकर टिकट खरीद रही हैं। कई महिलाएं अपने चेहरे छुपा कर आईं, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे मैच में महेंद्र सिंह धोनी को देखना चाहती हैं।

    भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ आज रांची पहुंचेंगे। विराट कोहली भी रांची में मौजूद हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम के क्विंटन डी. कॉक, प्रीनेलन सुब्रायन और नैड्रे बर्गर समेत पांच खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। आज भी लगभग 9 हजार टिकट बिक्री की उम्मीद है। खेलप्रेमी आज भी टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं।

     

    पहले दिन 9 हजार टिकट बिके भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच के टिकट की ऑफलाइन बिक्री शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा, बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय किए गए याद
    Next Article विराट कोहली पहुंचे रांची, झलक पाने को फैंस बेताब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.