Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, छह की मौ’त, सात गंभीर
    ट्रेंडिंग

    ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, छह की मौ’त, सात गंभीर

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑटो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sheikhpura : शेखपुरा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग बेतरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी रेफर किया गया है। यह दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा और कंबलगढ़ गांव के बीच शेखपुरा-सिकंदरा हाईवे पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे और हादसे के बाद कई लोग सड़क पर छिटककर गिर पड़े, जिससे मौके पर ही कई की मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार 70–80 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी। टक्कर के बाद सड़क पर शव बिखर गए। मरने वालों में मां-बेटे और दादी-पोती भी शामिल हैं। मृतकों में टुनटुन यादव की पत्नी आशा देवी उर्फ सीमा देवी (56), उनका बेटा राहुल कुमार और धमसेना गांव के राजकुमार साव की शिनाख्त हो चुकी है। बाकी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

    एक जख्मी यात्री ने मीडिया को बताया कि हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को समझने का मौका नहीं मिला। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। टक्कर लगते ही पांच लोग ऑटो से छिटककर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए। चश्मदीदों के अनुसार, ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था और ठीक उससे पहले एक पिकअप ने उसे ओवरटेक किया था, संभवतः इसी कारण चालक सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया। अधिक रफ्तार होने की वजह से कोई भी वाहन संभल नहीं पाया और जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शरीर स्टीयरिंग में फंस गया था।

    हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई, उनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। मरने वालों में 22 वर्षीय राहुल भी है, जो अपनी कैंसर पीड़ित मां को इलाज के लिए पटना के IGIMS ले जा रहा था। दोनों की इस हादसे में जान चली गई। वहीं करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के महेंद्र मांझी की पत्नी अहिल्या देवी (62) और उनकी पोती निशा कुमारी (17) की भी मौके पर मौत हो गई। निशा की बहन प्रिया घायल है और उसका इलाज पावापुरी में चल रहा है।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा ट्रक में घुस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और सड़क पर फैले शवों को हटाया।

    शेखपुरा अपर थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि खाली ट्रक शेखपुरा से पटना जा रहा था, जबकि ऑटो चेवाड़ा की दिशा से आ रहा था। दोनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Also Read : 20 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, रांची पुलिस की तेज कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

    Auto and truck collide head-on Horrific road accident in Sheikhpura: Six dead seven seriously injured seven seriously injured; auto and truck collide head-on six killed ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर छह की मौत शेखपुरा में भीषण सड़क हादसा : छह की मौत सात गंभीर सात गंभीर; ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, रांची पुलिस की तेज कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article AIIMS देवघर का नया आधिकारिक ईमेल जारी, पुराना आईडी तत्काल प्रभाव से बंद

    Related Posts

    बिहार

    BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन

    November 25, 2025
    Facts

    सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री के रूप में संभाली कमान

    November 25, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा सत्र 1 से 5 दिसंबर तक, नए विधायकों का शपथ ग्रहण से होगी शुरुआत

    November 25, 2025
    Latest Posts

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    चाईबासा में हाथी की संदिग्ध मौ’त से मचा हड़कंप

    November 25, 2025

    किराएदार ने रची लूट की साजिश, पलामू पुलिस ने किया खुलासा

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.