Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 5:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हलचल, आज राहुल गांधी से मिलने की तैयारी
    देश

    असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हलचल, आज राहुल गांधी से मिलने की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार कांग्रेस में जारी अंदरूनी विवाद के बीच असंतुष्ट नेताओं का एक दल आज यानी मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात करने की तैयारी में है। कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव सहित करीब आधा दर्जन नाराज नेता सोमवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इन नेताओं ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। असंतुष्ट खेमे की मुख्य मांग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की है। नाराज कांग्रेसियों का आरोप है कि दोनों नेताओं ने टिकट वितरण में गड़बड़ी की और “टिकट बेचने” जैसी गतिविधियों में शामिल रहे।

    बिहार कांग्रेस ने 7 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

    उधर, पार्टी-विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए बिहार कांग्रेस ने सोमवार को सात नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकीलुर रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राजन, अति पिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा के रवि गोल्डन शामिल हैं।

    संविधान बचाओ कार्यक्रम आज

    इधर, संविधान दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस पूरे बिहार में “संविधान बचाओ” कार्यक्रम का आयोजन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में “संविधान संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” विषय पर विशेष विचार-गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और युवा भाग लेंगे।

    Also Read : बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई जिलों में छाया घना कोहरा

    Disgruntled Congress leaders stir in Delhi preparing to meet Rahul Gandhi today असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हलचल आज राहुल गांधी से मिलने की तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई जिलों में छाया घना कोहरा
    Next Article IND vs SA : भारत मुश्किल में, गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन अफ्रीका की बढ़त 340 पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान

    May 9, 2026
    ट्रेंडिंग

    शुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    May 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा

    May 8, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.