Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी की सुरक्षा के लिए बने 3 जोन, रात 11 बजे से सुबह तक एक थानेदार पर रात में पुलिस गश्ती की जांच का जिम्मा
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी की सुरक्षा के लिए बने 3 जोन, रात 11 बजे से सुबह तक एक थानेदार पर रात में पुलिस गश्ती की जांच का जिम्मा

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी की सुरक्षा को लेकर बड़ी कवायद की गई है। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने इसको लेकर नई रूप रेखा तय की। राजधानी क्षेत्र के थानों को तीन जोन बंटा गया है।जबकि डीएसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को दो सुपर जोन में बंटा गया है। रांची शहर में वर्तमान में 30 पीसीआर, 19 माइक की तैनाती है।
    प्रत्येक जोन के लिए रात 11 बजे से सुबह तक एक थानेदार पर रात में पुलिस गश्ती की जांच का जिम्मा होगा। सुपर जोन के डीएसपी की भी जिम्मेदारी कम से कम 50 प्रतिशत पीसीआर, माइक की जांच की होगी। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस की गश्ती के लिए तैनात पीसीआर का एसओपी बनाया है। वहीं राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग आईजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है। इसके लिए व्यवस्था की खामियों से अवगत कराना होगा। पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा की जांच रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक निगरानी होने के बाद डीएसपी व थानेदार स्तर के अधिकारी गश्ती व्यवस्था की खामियों से एसएसपी को अवगत कराएंगे। इसके अलावे सिटी कंट्रोल के पुलिसकर्मी भी रोजाना 7 पीसीआर की जांच करेंगे।

    इन तीन जोन में बंटा गया थाना
    जोन 1 में सदर, बरियातू, लालपुर, खेलगांव, बीआईटी मेसरा, गोंदा , जोन 2 में लोअर बाजार, चुटिया, डेली मार्केट, कोतवाली, सुखदेवनगर और पंडरा ओपी। जबकि जोन 3 में अरगोड़ा, जगन्नाथपुर, धुर्वा, तुपुदाना, डोरंडा और हिंदपीढ़ी थाने के इलाके के रखा गया है।

    क्या क्या होगी जांच

    • पीसीआर के चालक एवं गार्ड की सतर्कता व लोकेशन की जांच।
      -थाना गश्ती की सतर्कता एवं उसके लोकेशन की जाच ।
    • थाना प्रभारी के पेट्रोलिग की स्थिति । – प्रत्येक थाना प्रभारी से रात में कम से कम 02 पेट्रोलिग सुनिश्चित कराना होगा।
    • विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिनियुक्त बलों की समीक्षा एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण
    • क्राइम हॉटस्पॉट एवं शहर से बाहर निकलने वाले सड़क में बैरिकेडिंग / ड्रॉप गेट लगाकर चेकिंग
    • वाहन चेकिग किस तरह से किया जाता है ये ब्रीफ करेंगे। खासकर जब वाहन में महिला/ बच्चे / बुजुर्ग हों तब शालीनता से पेश आने की हिदायत देंगे।

    पीसीआर के लिए क्या है एसओपी

    रांची शहरी क्षेत्र में कार्यरत सभी पीसीआर वैन/थाना गश्ती के लिए एसओपी बनाया गया है। जिसके मुताबिक प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / कर्मी विशेषकर बैंक, भीड़ वाले स्थान, एटीएम, मल्टीपलेक्स, जेवर दुकान, पेट्रोल पम्प आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे। वीवीआईपी एरिया जैसे राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, विधानसभा, उच्च न्यायालय आदि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानो में समूचित एव दुरूस्त पेट्रोलिंग सुनिश्चित करेंगे तथा सुरक्षा गार्ड को सतर्क करेंगे। पीसीआर वाहन को एक ही स्थान पर खड़ा नहीं करके मुख्य सडक या चौंक-चौराहो के आस-पास चलायमान रखेंगे। पीसीआर को निर्देश दिया गया है कि पैसे की वसूली नहीं करें। वाहन के रुके होने की स्थिति मे वाहन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / कर्मी वाहन में न बैठे रहे बल्कि वाहन से उतरकर मुख्य सड़क पर कुछ निश्चित दूरी तक घुमते-फिरते आसपास की गतिविधि पर निगरानी रखें।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविद्यानगर में सोना-चांदी दुकान में थी लूटपाट की योजना, बंद मिला तो कर दिया मुकेश जालान की हत्या
    Next Article खुशखबर : कोरोना से जंग में बड़ी खुशखबरी, वैक्सीन ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर, जल्द मिल सकती है बिक्री की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.