Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Nov, 2025 ♦ 10:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित
    ट्रेंडिंग

    25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अब 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाने पर फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी कर सकती है। हाल ही में नीतीश कुमार कैबिनेट के 26 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि गृह विभाग पहली बार सीएम नीतीश कुमार के पास न रहकर बीजेपी कोटे से बने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी है।

    पहली कैबिनेट में सभी मंत्री होंगे मौजूद

    पहली कैबिनेट बैठक में सभी 26 मंत्री शामिल होंगे। इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं, जो पहली बार बैठक में हिस्सा लेंगे। नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन बनाया है। कुछ मंत्रियों को पुराने ही विभाग मिले हैं, जबकि कई के विभाग बदल दिए गए हैं।

    नई सरकार में 88% मंत्री करोड़पति

    एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सरकार के 27 में से 24 मंत्रियों के शपथ-पत्रों के आधार पर 88% यानी 21 मंत्री करोड़पति हैं।

    • बीजेपी के 13 में से 11 मंत्री
    • जदयू के सभी 8 मंत्री
    • हम के 1 में से 1 मंत्री
    • लोजपा (रामविलास) के 2 में से 1 मंत्री करोड़पति हैं।

    रिपोर्ट में बताया गया कि मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.32 करोड़ रुपये है। औराई के विधायक रमा निषाद सबसे धनी मंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 31.86 करोड़ रुपये है। वहीं सबसे कम संपत्ति बखरी के विधायक संजय कुमार के पास है, जिनके पास 22.30 लाख रुपये की घोषित संपत्ति है।

    Also Read : शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल

    25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक The new Bihar government's first cabinet meeting will be held on November 25 with several important decisions expected. कई अहम फैसले संभावित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल
    Next Article IND vs SA दूसरा टेस्ट:  दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

    Related Posts

    बिहार

    गयाजी में पहली बार आयोजित होगी महिला एथलेटिक्स लीग, 350 बालिकाएं होंगी शामिल

    November 22, 2025
    बिहार

    शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल

    November 22, 2025
    बिहार

    सर्दी बढ़ते ही पटना में हवा हुई खराब, नगर निगम ने बढ़ाया पानी छिड़काव

    November 22, 2025
    Latest Posts

    गयाजी में पहली बार आयोजित होगी महिला एथलेटिक्स लीग, 350 बालिकाएं होंगी शामिल

    November 22, 2025

    IND vs SA दूसरा टेस्ट:  दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

    November 22, 2025

    25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित

    November 22, 2025

    शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती बिजली, एक अप्रैल 2026 से लागू होगा नया स्लैब मॉडल

    November 22, 2025

    सर्दी बढ़ते ही पटना में हवा हुई खराब, नगर निगम ने बढ़ाया पानी छिड़काव

    November 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.