Patna : नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया है। अब यह विभाग भाजपा के पास गया है और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसे संभालेंगे। यह मंत्रालय पिछले 20 साल से नीतीश कुमार के पास था।
इसके अलावा अन्य मंत्रियों को भी नए विभाग सौंपे गए हैं। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। पहली बार मंत्री बनीं अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा मिला है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री रहेंगे।
वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान और भू-तत्व विभाग आया है। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग सौंपा गया है।

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग अब भी सीएम नीतीश कुमार के पास रह सकता है और सम्राट चौधरी वित्त मंत्रालय संभालेंगे। विभागों के बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय करने सहित कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
इस बदलाव के बाद मंत्रियों की विभागवार जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट तैयार कर दी गई है और सभी नेताओं के बीच लंबी बैठक के बाद इसका ऐलान हुआ।

