Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी, 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन
    ट्रेंडिंग

    बिहार में हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी, 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी साफ दिख रही है। पार्टी ने चुनाव में केवल 6 सीटें जीत पाई हैं। इस बीच कई कांग्रेसी नेता पार्टी की वर्तमान व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। ऐसे नेताओं ने शुक्रवार सुबह पटना के सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। धरना-प्रदर्शन में खगड़िया से पूर्व विधायक छत्रपति यादव, आनंद माधव, पूर्व विधायक बंटी चौधरी सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

    कांग्रेस ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया

    पार्टी ने मंगलवार को चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था। अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव के हस्ताक्षर वाले नोटिस में कहा गया कि ये नेता चुनाव अवधि में मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दे रहे थे, जिससे पार्टी की छवि और चुनावी प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

    पार्टी ने इन नेताओं से 21 नवंबर दोपहर 12 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। यदि इस समय सीमा तक उत्तर नहीं दिया गया तो अनुशासन समिति कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासन सहित कठोर कार्रवाई कर सकती है।

    शोकॉज नोटिस में शामिल प्रमुख नेता

    • अफाक आलम, पूर्व मंत्री
    • आनंद माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
    • छत्रपति यादव, पूर्व विधायक
    • वीणा शाही, पूर्व मंत्री
    • डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद
    • गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक
    • सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, पूर्व विधायक
    • कंचना कुमारी, बांका जिला कांग्रेस अध्यक्ष
    • बच्चू कुमार बीरू, सारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष
    • राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष

    अनुशासन समिति का बयान

    प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कार्य को गंभीरता से लिया जाएगा।
    धरना-प्रदर्शन और नोटिस की कार्रवाई के बाद पार्टी के अंदर की स्थिति पर आगे क्या कदम होंगे, यह अब देखना होगा।

    Also Read : अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था न सुधरी तो होगी कार्रवाई

    43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस Bihar Assembly Elections: Discontent in Congress protest at Sadakat Ashram show-cause notices issued to 43 leaders बिहार विस चुनाव : कांग्रेस में नाराजगी सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई
    Next Article आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

    Related Posts

    बिहार

    अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई

    November 21, 2025
    झारखंड

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025
    बिहार

    पटना में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौ’त, 24 जख्मी

    November 21, 2025
    Latest Posts

    आरआरसी नॉर्दन ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

    November 21, 2025

    बिहार में हार के बाद कांग्रेस में नाराजगी, 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन

    November 21, 2025

    अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई

    November 21, 2025

    दिल्ली कार धमाका: एनक्रिप्टेड वीडियो से तैयार हो रहे थे आतंकी

    November 21, 2025

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.