Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी
    देश

    गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2025Updated:November 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुजरात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दिल्ली धमाके से पहले गुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी सुहेल के मामले में जांच तेज हो गई है। गुजरात एटीएस की छह सदस्यीय टीम उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में सुहेल के घर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी ली।

    टीम थाने में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ झाला वार्ड नंबर-1 स्थित घर पहुंची। एटीएस दोपहर 2:48 बजे घर में दाखिल हुई और 4:20 बजे बाहर निकली। तलाशी के दौरान घर का हर हिस्सा खंगाला गया।

    परिजनों के मुताबिक, एटीएस घर से उर्दू में कलमा लिखा एक काला कपड़ा, सुहेल के कुछ गर्म कपड़े और अलग-अलग तरह के साहित्य अपने साथ ले गई। परिवार ने मामले पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया।

    महिलाओं से अलग कमरे में पूछताछ

    सूत्रों के अनुसार, टीम ने परिवार की महिलाओं से अलग कमरे में पूछताछ की। अधिकारियों ने सुहेल की पढ़ाई, उसके संपर्कों, गतिविधियों और पिछले महीनों में आए बदलावों से संबंधित जानकारी जुटाई। घर में मौजूद कुछ दस्तावेजों और मोबाइल फोन की भी जांच की गई।

    एटीएस की कार्रवाई की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस ने किसी को पास नहीं आने दिया। स्थानीय पुलिस पूरे समय मौजूद रही।

    एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि गुजरात एटीएस टीम ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने पूछताछ में क्या बताया, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।

    कब और कैसे हुई गिरफ्तारी?

    सिंगाही निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल तीन साल पहले मुजफ्फरनगर में हाफिज की पढ़ाई करने गया था। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन पहले गुजरात पहुंचा था, जहां 8 नवंबर को गुजरात एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया। उस पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

    Also Read : कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया

     

    गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस डेढ़ घंटे तक चली तलाशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया
    Next Article तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने रोका वाहन

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    May 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज, प्रदीप बलमुचू ने मांगा सीट बंटवारे पर फैसला

    May 22, 2026

    सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026

    चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

    May 22, 2026

    लेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.