Pakur : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर शनिवार को पाकुड़ में विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। शहर के बिरसा चौक पर उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, डीडीसी महेश कुमार संथालिया समेत अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से आने वाले 25 वर्षों में झारखंड देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करना सभी का दायित्व है और राज्य को आगे ले जाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल जनजातीय नायक नहीं थे, बल्कि पराक्रम, सामाजिक जागरण और क्रांतिकारी चिंतन के प्रतीक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में आदिवासी समाज को नई दिशा दी और सामाजिक एवं राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया।

समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Also Read : उदय सिंह का आरोप : बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत “खरीद लिया”
Also Read : AIIMS CRE-4 भर्ती: 1386 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Also Read : अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर लगी आ’ग, फिर जो हुआ… जानें
Also Read :अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर लगी आ’ग, फिर जो हुआ… जानें

