Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 11:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान CM हेमंत सोरेन ने जनता से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन लोकतंत्र के महापर्व के रूप में बेहद महत्वपूर्ण है और घाटशिला की जनता को अपने अधिकार और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मतदान में भागीदारी बढ़ानी चाहिए।

    CM ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “मेरे प्रिय घाटशिला वासियों, आज घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी घाटशिला वासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगा।”

    मेरे प्रिय घाटशिला वासियों,
    आज घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी घाटशिला वासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढकर भाग लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए…

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 11, 2025

    हेमंत सोरेन ने JMM के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। इसके साथ ही उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दीं। CM ने अपने संदेश के अंत में झारखंड की एकता और स्वाभिमान का आह्वान करते हुए कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! रामदास दा अमर रहें! जय झारखण्ड!”

    उल्लेखनीय है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

    Also Read : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह से मतदाताओं में दिखा उत्साह

    Ghatsila by-election: CM Hemant Soren appealed to the voters to participate enthusiastically in the voting. घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से किया मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिग्गज धर्मेंद्र के निधन की खबर अफवाह, बेटी ईशा ने पोस्ट कर दी सही जानकारी
    Next Article बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव अपडेट : सुबह 11 बजे तक 34.32% हुआ मतदान

    November 11, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान

    November 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ का आगाज़, CM हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

    November 11, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव अपडेट : सुबह 11 बजे तक 34.32% हुआ मतदान

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : 12 की मौ’त, DNA जांच के लिए पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर की मां हिरासत में

    November 11, 2025

    बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार

    November 11, 2025

    पटना में कबाड़ी दुकान में आ’ग, आधा दर्जन दुकानों को नुकसान

    November 11, 2025

    पटना जू में जल्द दिखेंगे राजगीर सफारी के शेर, बाघ और गैंडा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.