Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का आज यानी रविवार को 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने देर रात अपने परिवार के साथ सादगी और खुशियों के माहौल में जन्मदिन मनाया। तेजस्वी यादव ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पिता और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तथा अपनी बहनों के साथ केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। परिवार के बीच यह पल बेहद खास और भावनात्मक रहा।
तेजस्वी यादव आज (9 नवंबर) अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने देर रात मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री समेत परिवार संग केक काटकर जश्न मनाया…देखिए वीडियो!#TejashwiYadav #RohiniAcharya #HappyBirthday #RJD #ABPNews pic.twitter.com/pNnRR8DrJ4
— ABP News (@ABPNews) November 9, 2025
RJD कार्यालय में आज होगा भव्य आयोजन
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से आज पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर 37 पाउंड का विशाल केक काटा जाएगा और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसके साथ ही RJD की युवा इकाई और छात्र संगठन गरीब बच्चों के बीच कॉपी और कलम वितरित करेंगे। पार्टी ने इस दिन को “सामाजिक सेवा दिवस” के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें “बिहार की नई उम्मीद” और “युवा नेतृत्व का प्रतीक” बताते हुए लंबी उम्र और सफल राजनीतिक करियर की शुभकामनाएं दी हैं।

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे होगा खत्म

