Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»आज शाम पांच बजे थम जाएगा घाटशिला उपचुनाव का प्रचार, प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मांगेंगे समर्थन
    जमशेदपुर

    आज शाम पांच बजे थम जाएगा घाटशिला उपचुनाव का प्रचार, प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मांगेंगे समर्थन

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपचुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : घाटशिला उपचुनाव के लिए रविवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। आज शाम पांच बजे प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। उसके बाद न लाउडस्पीकर बजेगा, न कोई आमसभा होगी और न ही नुक्कड़ बैठक। प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल डोर-टू-डोर कैंपेन या सोशल मीडिया के जरिये ही मतदाताओं तक पहुंच पाएंगे। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला पूर्व विधायक स्व. रामदास सोरेन के बेटे एवं झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच माना जा रहा है। दोनों ही दलों ने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

    इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि 2024 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले रामदास सोरेन का निधन हो गया था। उन्होंने पिछली बार भाजपा के बाबूलाल सोरेन को करीब 22 हजार वोटों से हराया था। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प है और मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

    कड़ी सुरक्षा में मतदान, 2.55 लाख मतदाता करेंगे निर्णय

    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 16,178 युवा मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के 636 मतदाता भी इस बार मतदान प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। पूरे क्षेत्र में 368 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 300 सहायक मतदान केंद्र हैं।

    मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भारत निर्वाचन आयोग और जमशेदपुर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वेबकास्टिंग, और पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनें मतदान केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी होगी।

    मतदाताओं के लिए जरूरी निर्देश, पहचान पत्र अवश्य ले जाएं

    चुनाव आयोग ने मतदाताओं से मतदान के दिन पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है। वोटर आईडी के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक पहचान पत्र भी मान्य हैं, जिनमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, आयुष्मान भारत कार्ड, सरकारी सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय कार्ड और आरजीआई स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर वीवीपैट का उपयोग होगा। मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सामग्री और सुरक्षा इंतजाम पहले ही कर दिए गए हैं।

    Also Read : सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

    11 नवंबर को मतदान Campaigning for the Ghatshila by-election will end at 5 pm today. Ghatshila by-election: Campaigning ends at 5 pm today voting on November 11 आज शाम पांच बजे थम जाएगा घाटशिला उपचुनाव का प्रचार घाटशिला उपचुनाव: आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 09 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में लगातार गिरावट

    Related Posts

    क्राइम

    रांची के बुढ़मू में ग्रामीण चिकित्सक की गला रे’तकर ह’त्या, एक आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2025
    ट्रेंडिंग

    सोनपुर मेला का आज शुभारंभ, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु और पर्यटक

    November 9, 2025
    झारखंड

    घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने मारी गो’ली, हालत गंभीर

    November 9, 2025
    Latest Posts

    रांची के बुढ़मू में ग्रामीण चिकित्सक की गला रे’तकर ह’त्या, एक आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2025

    यूरिक एसिड बढ़ा तो जोड़ों में दर्द का खतरा, इन घरेलू फूड्स से मिल सकती है राहत

    November 9, 2025

    गया के टिकारी में आज CM नीतीश कुमार की सभा, कांग्रेस भी करेगी रोड शो

    November 9, 2025

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर, कई इलाकों में धुंध और प्रदूषण बढ़ा

    November 9, 2025

    कपड़ा गोदाम में भीषण आ’ग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.