Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय
    झारखंड

    लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PMO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से प्राप्त जवाब सार्वजनिक किया गया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड के प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वर उरांव ने बताया कि उनके द्वारा भेजे गए आवेदन पर PMO ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजा था।

    मंत्रालय की एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) में कहा गया है कि फिलहाल लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि यह जिला राज्य की राजधानी रांची के पास स्थित है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिन्देश्वर उरांव ने कहा कि मंत्रालय का यह जवाब जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यह माँग केवल लोहरदगा की नहीं, बल्कि गुमला, लातेहार और पलामू जैसे जिलों के लाखों गरीब और आदिवासी लोगों से जुड़ी है, जो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा से वंचित हैं।

    उन्होंने कहा कि राजधानी की निकटता कोई तर्क नहीं हो सकता, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा सभी तक पहुँचनी चाहिए। उराँव ने बताया कि आज भी क्षेत्र के हजारों छात्रों को MBBS, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, जबकि गंभीर मरीजों के लिए रांची की दूरी कई बार जानलेवा साबित होती है। बिन्देश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज बनने से गुमला, लातेहार, पलामू और आसपास के जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

    उन्होंने घोषणा की कि इस विषय पर जनसुनवाई, हस्ताक्षर अभियान और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार को फिर से विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा। उराँव ने कहा, “यह जनता की माँग है और इसके लिए मैं आखिरी दम तक संघर्ष करूँगा। यह सिर्फ लोहरदगा नहीं, बल्कि पूरे दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल का मुद्दा है।”

    Also Read : रनिया थानेदार की पिटाई मामला : दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Bindeshwar Oraon said – decision against public expectations PMO's response to demand for medical college in Lohardaga बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीसीसीएल एरिया-4 में अब तक नहीं बुझ पायी आ’ग, ग्रामीण परेशान
    Next Article अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, कहा – बिहार में “ठगबंधन” बनाम “पांच पांडव” की लड़ाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.