Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के तीन जिलों में करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    बिहार

    गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के तीन जिलों में करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को बिहार के तीन जिलों सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

    सुपौल से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

    अमित शाह आज अपने प्रचार अभियान की शुरुआत सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही मैदान से करेंगे। यहां वे एनडीए प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे और लोगों से वोट की अपील करेंगे। सभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

    कटिहार और पूर्णिया में भी जनसभाएं

    सुपौल के बाद शाह कटिहार पहुंचेंगे, जहां वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया जिले के बनमनखी में भी सभा को संबोधित करेंगे।

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    अमित शाह की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए रूट प्लान व ट्रैफिक व्यवस्था तैयार की गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।

    पूर्णिया में रोड शो में उमड़ी भीड़

    इससे पहले 7 नवंबर को अमित शाह ने पूर्णिया में रोड शो किया था। उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। यह रोड शो शाम 6 बजे शुरू हुआ और लगभग 30 मिनट तक चला।

    शाह ने गाड़ी से लोगों पर फूल बरसाए, वहीं छतों और बालकनियों से लोगों ने भी उन पर फूलों की वर्षा की। पूरे रास्ते पर मोदी-मोदी, जय श्रीराम और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे गूंजते रहे। महिलाएं भगवा परिधान में आगे चल रही थीं और सड़कों पर बीजेपी के झंडे लहराते नजर आए।

    Also Read : JPSC ने JET 2024 के लिए 15 नए एलाइड विषय जोड़े, आवेदन की तिथि बढ़ी

    Home Minister Amit Shah will hold public meetings in three districts of Bihar today tight security arrangements have been made. गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के तीन जिलों में करेंगे जनसभा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC ने JET 2024 के लिए 15 नए एलाइड विषय जोड़े, आवेदन की तिथि बढ़ी
    Next Article गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो टैंकरों से 12 हजार लीटर नकली पेट्रोल जब्त

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    Latest Posts

    असम: 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार? केंद्र के जवाब से समझिए पूरा मामला

    July 30, 2026

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026

    झारखंड: 50 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    July 30, 2026

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.