Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामरेखा धाम के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिल गया राजकीय मेला का दर्जा, DC-SP ने किया शुभारंभ
    जोहार ब्रेकिंग

    रामरेखा धाम के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिल गया राजकीय मेला का दर्जा, DC-SP ने किया शुभारंभ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामरेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामरेखा धाम में मंगलवार को पारंपरिक कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस बार मेले को राज्य सरकार ने राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया है। डीसी कंचन सिंह और एसपी एम. अर्शी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद डीसी, एसपी और डीडीसी दीपांकर चौधरी ने रामरेखा धाम स्थित पवित्र गुफा में जाकर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की पूजा-अर्चना की। मौके पर रामरेखा धाम स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

    उद्घाटन समारोह में डीसी कंचन सिंह ने कहा कि अब यह मेला राजकीय स्तर पर आयोजित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, यातायात और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की है।

    एसपी एम. अर्शी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेले क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, रामरेखा धाम समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया।

    Also Read : घाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है यह चुनाव

    DC-SP ने किया शुभारंभ inaugurated by DC-SP Kartik Purnima fair of Ramrekha Dham is now a state fair रामरेखा रामरेखा धाम का कार्तिक पूर्णिमा मेला अब राजकीय मेला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है यह चुनाव
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 05 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.