Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 8:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने PLFI के नाम पर कोयला कंपनियों से लेवी वसूली की धमकी देने वाले दो कुख्यात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों उग्रवादियों के नाम प्रदीप कुमार गंझु और विनय कुमार बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से संगठन के पर्चे, मोबाइल फोन, राउटर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

    गुप्त सूचना पर छापामारी

    पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को बीती रात करीब सवा नौ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत पचड़ा जंगल में प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के कुछ सदस्य किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़कागांव SDPO पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल जब पचड़ा जंगल पहुंचा, तो वहां तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो को मौके पर दबोच लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने PLFI के 12 पर्चे और एक हस्तलिखित पोस्टर (जिसमें धमकी भरे संदेश लिखे थे), तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक राउटर और एक पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AS-8160) बरामद किया है।

    कंपनियों को भेजे थे धमकी भरे संदेश

    पूछताछ में दोनों उग्रवादियों ने कबूल किया कि उन्होंने NTPC के अंतर्गत कार्यरत एमडीओ कंपनियों… ऋत्विक, बीजीआर और सीसीएल चंद्रगुप्त जीएम कार्यालय को कई बार फोन और संदेश भेजकर लेवी की मांग की थी। उन्होंने यह भी बताया कि 20-21 सितंबर 2025 की रात को पगार थाना क्षेत्र के कंपनी इलाकों में पीएलएफआई के नाम से धमकी भरे पर्चे लगाए थे, ताकि कोयला कंपनियों में दहशत फैलाई जा सके।

    लंबा आपराधिक इतिहास

    प्रदीप कुमार गंझु पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं…

    • सिमरिया थाना कांड संख्या 30/18 – रंगदारी, उग्रवाद और यूएपीए एक्ट के तहत।
    • बालूमाथ थाना कांड संख्या 111/17 एवं 181/21 – हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत।
    • गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/19 – मारपीट, रंगदारी और CLA एक्ट के तहत।

    विनय कुमार पर भी कई संगीन मामले दर्ज हैं —

    • टंडवा थाना कांड संख्या 183/21 – रंगदारी और CLA एक्ट।
    • केरेडारी थाना कांड संख्या 136/21 – शस्त्र अधिनियम।
    • केरेडारी थाना कांड संख्या 137/25 – बीएनएस-23 की कई धाराओं के तहत।

    Also Read : जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    plfi PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे Two PLFI militants arrested for demanding levy from coal companies कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु
    Next Article मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मोंथा तूफान का कहर : भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    October 29, 2025
    झारखंड

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025
    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मोंथा तूफान का कहर : भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    October 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 29, 2025

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.