Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»12 नये DSP राजगीर में तप कर हुए तैयार, ADG विजी बोले- जनता की सेवा ही असली लक्ष्य
    ट्रेंडिंग

    12 नये DSP राजगीर में तप कर हुए तैयार, ADG विजी बोले- जनता की सेवा ही असली लक्ष्य

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read24
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजगीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajgir : बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में शुक्रवार को 12 नवनियुक्त उपाधीक्षकों (DSP) का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। एक साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद ये युवा अधिकारी अब मैदान में कानून व्यवस्था संभालने को तैयार हैं। समारोह में प्रशिक्षुओं की शानदार परेड ने सभी का मन मोह लिया। अकादमी की निदेशक सह ADG आर. मलर विजी ने अधिकारियों को बधाई दी और कहा, “आपने जो यहां सीखा, अब उसे जमीन पर उतारने का समय है। परेड देखकर लगा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतरीन रही।”

    उन्होंने तीन बातों पर जोर दिया – ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण। ADG विजी बोलीं, “अकादमी सिर्फ नींव है। बाहर जाकर हर किसी से सीखिए। मैं 30 साल सेवा में हूं, फिर भी रोज नया सीखती हूं।” उन्होंने प्रशिक्षुओं की फिटनेस की तारीफ की और कहा, “जो पहले चल नहीं पाते थे, आज दौड़ लगा रहे हैं। आपकी सीमा असीमित है।”

    जनता से जुड़ना सबसे जरूरी

    ADG ने सबसे अहम संदेश दिया- “जनता की सेवा ही असली लक्ष्य है”। उन्होंने कहा, “कानून सबके लिए है – उनकी सुरक्षा, अधिकार और न्याय के लिए। यह काम डेस्क या मोबाइल के पीछे नहीं होगा। पीड़ितों से मिलिए, उनकी बात सुनिए। आपकी वर्दी देखकर उन्हें भरोसा होना चाहिए कि उनका काम होगा।” उन्होंने संयम और संवेदनशीलता की सलाह दी: “पीड़ित को धैर्य से सुनिए, आश्वासन दीजिए। न्याय मिलने तक हर कदम पर केस फॉलो कीजिए।”

    गरिमामय सेवा की शपथ

    समारोह में सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश, नालंदा एसपी भारत सोनी, अतिरिक्त एसपी, फैकल्टी, प्रशिक्षुओं के परिवार और मीडिया मौजूद रहे। अंत में डीजी विजी ने कहा, “पुलिस सेवा गरिमामय है। आपके सीनियर्स ने इसकी इज्जत बनाई है। आप भी इसे बरकरार रखें और अपने परिवार व पुलिस परिवार को गौरवान्वित करें।”

    Also Read : जमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री

    12 new DSPs have undergone rigorous training in Rajgir 12 नये DSP राजगीर में तप कर हुए तैयार ADG Vijay said – serving the public is the real goal. ADG विजी बोले- जनता की सेवा ही असली लक्ष्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री
    Next Article सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार अपराधी ले भागे 70 हजार

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.