Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 6:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Gen Z
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  नेपाल में युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला Gen Z समूह अब राजनीति में कदम रखने जा रहा है। समूह ने ऐलान किया कि वह एक नया राजनीतिक दल बनाएगा, लेकिन 2026 के आम चुनाव में हिस्सा लेने से पहले कुछ जरूरी शर्तों के पूरे होने की बात कही है।

    Gen Z आंदोलन के नेता मिराज धुंगाना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह पहल जेनरेशन-Z के युवाओं को राजनीति में एक मंच देने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी दो मुख्य मांगें  प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रणाली और विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को वोट देने का अधिकार पूरी नहीं होतीं, तब तक वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

    धुंगाना ने यह भी कहा कि नया राजनीतिक दल देश में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर रोक, और आर्थिक सुधार के लिए काम करेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नागरिकों की अगुवाई में एक जांच समिति बनाने की भी मांग की।

    नेता ने रोजगार के लिए बढ़ते पलायन पर चिंता जताई और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और पड़ोसी देशों के विशाल बाजार को लक्षित करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने बंद पड़े उद्योगों को फिर से शुरू करने, नए रोजगार पैदा करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    Gen Z की यह राजनीतिक पहल ऐसे समय पर हो रही है जब नेपाल में 5 मार्च, 2026 को आम चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने यह तारीख 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के गठन के दौरान घोषित की थी।

    पिछले महीने Gen Z के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से हटना पड़ा। अब यह युवा समूह राजनीतिक बदलाव की दिशा में नई शुरुआत कर रहा है।

     

    अगला चुनाव लड़ने की रखी शर्तें नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव
    Next Article पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौ’त, तीन लोग घायल

    Related Posts

    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिवाली पर BSNL का धमाकेदार ऑफर : रिचार्ज करें और जीतें चांदी का सिक्का

    October 19, 2025
    देश

    दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों को कनेक्टिविटी का तोहफा, जियो ने गुरेज में लगाए पांच नए टावर…

    October 18, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    October 19, 2025

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.