Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 12:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े घोटाले में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार को रांची से गिरफ्तार किया। उन्हें हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेज दिया।

    स्वास्थ्य कारणों का हवाला, कोर्ट ने जेल में इलाज की दी सलाह

    अधिवक्ता अरविंद कुमार राणा ने बताया कि शैलेश कुमार ने उच्च रक्तचाप और स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया। कोर्ट ने जेल में उचित इलाज की सलाह देते हुए हिरासत में रखने का आदेश दिया। यह मामला तत्कालीन उपायुक्त विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा है। भ्रष्टाचार निवारण वाद संख्या 11/2025 में कुल 73 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें 68 नामजद हैं। यह मामला 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था।

    अभियोग – सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री

    अधिकारियों पर आरोप है कि भूमाफियाओं ने सरकारी भूमि – भूदान, वन भूमि, गोचर, गैर मजरूवा आम और खास जमीन – के फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध खरीद-बिक्री कर जमाबंदी कराई। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) लगाई गई हैं।

    प्रमुख आरोपी और पिछली कार्रवाई

    इस मामले में शैलेश कुमार, अलका कुमारी, अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व कर्मचारी राम प्रकाश चौधरी और संतोष कुमार वर्मा प्रमुख आरोपी हैं। 11 सितंबर 2024 को एसीबी ने शैलेश कुमार के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी, जिसमें उनके भाई की दुकान से 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

    एसीबी की आगे की योजना

    एसीबी के डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा ने बताया कि पत्रकार त्रिपुरारी सिंह की शिकायत के आधार पर यह मामला शुरू हुआ था। टीम अब बाकी अभियुक्तों की भूमि दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच की तैयारी कर रही है।

    Also Read : युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    arrested by the ACB. Hazaribagh government land scam: ACB arrests then Sadar CO Shailesh Kumar Hazaribagh land scam: The then Sadar CO Shailesh Kumar is behind bars एसीबी ने किया था गिरफ्तार हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे हजारीबाग सरकारी जमीन घोटाला : एसीबी ने तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार को किया गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल
    Next Article गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय

    April 26, 2026
    झारखंड

    सरायकेला में हाथी हमले के बाद वन विभाग एक्टिव, मशाल-पटाखों के साथ रातभर ऑपरेशन

    April 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    April 26, 2026

    झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय

    April 26, 2026

    सरायकेला में हाथी हमले के बाद वन विभाग एक्टिव, मशाल-पटाखों के साथ रातभर ऑपरेशन

    April 26, 2026

    रामगढ़ में खराब रिजल्ट पर 12 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

    April 26, 2026

    खूंटी में डकैती की नाकाम कोशिश : पिता-पुत्र ने दबोचा डकैत, बेटे को लगी गोली

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.