Johar Live Desk : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को बड़ा झटका लगा है। नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू दादा उर्फ भूपति ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ अन्य 60 नक्सली भी मुख्यधारा में लौट आए। यह खबर पुलिस सूत्रों से मिली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
गढ़चिरौली में सरेंडर, हथियार समेत समर्पण
मिली जानकारी के अनुसार सोनू दादा ने पहले ही सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात कही थी। मंगलवार को गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में यह सरेंडर हुआ। सोनू दादा माओवादी पार्टी के सेंट्रल कमिटी के वरिष्ठ सदस्य थे और टॉप कमांडर बनने की कतार में थे। उनके सरेंडर से संगठन की कमजोरी साफ झलक रही है।
Also Raed : सारंडा जंगल में नक्सलियों का एक और उत्पात : एयरटेल टावर में लगाई आ’ग, पर्चा भी छोड़ा

Also Raed : जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर, बॉर्डर पार कर घुसने की कर रहे थे कोशिश