Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»दिल्ली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अहम बैठक आज
    बिहार

    दिल्ली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अहम बैठक आज

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : एनडीए में सीट बंटवारे के बाद अब सबकी नजर विपक्षी इंडिया गठबंधन पर है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं, जबकि कांग्रेस के कई बड़े नेता भी वहां कैंप कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, शाम तक सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। हालांकि, कई सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच सहमति नहीं बनी है। इसलिए कांग्रेस ने अलग रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 2020 की तरह इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। दिल्ली की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी।

    सूत्र बताते हैं कि राजद और वाम दलों ने अभी भी कांग्रेस को 70 सीटें देने से इनकार किया है। संभावना है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू और तेजस्वी की पेशी के बाद उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हो। इसी मुलाकात के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारा फाइनल होगा। लालू ने दिल्ली पहुंचते ही पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। लेकिन राजद और कांग्रेस के कई उम्मीदवार नामांकन की तैयारी में जुटे हैं और जल्द ही फॉर्म भर देंगे।

    मुकेश साहनी की डिप्टी सीएम की मांग, महागठबंधन को बताया ‘बीमार’

    इंडिया गठबंधन में डिप्टी सीएम की मांग पर अड़े विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश साहनी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी बड़े नेता दिल्ली में हैं और बातचीत चल रही है। जल्द ही सब साफ हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने पहले महागठबंधन को ‘थोड़ा बीमार’ बताया और कहा कि सभी ‘डॉक्टर’ दिल्ली में हैं।

    रालोजपा इंडिया से बाहर, तीसरा मोर्चा बन सकता है

    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने साफ कहा है कि वह अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। रालोजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी से बात चल रही है। बिहार चुनाव में जल्द ही तीसरा मोर्चा उभर सकता है। सूत्रों के अनुसार, राजद रालोजपा को अपनी पार्टी में मिलाना चाहती थी, लेकिन पारस और उनके नेता इसके लिए तैयार नहीं हुए।

    झामुमो ने इंडिया पर दबाव बढ़ाया, 12 सीटें मांगीं वरना स्वतंत्र लड़ेंगे

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी इंडिया गठबंधन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। झामुमो ने कहा कि बिहार में 12 से 15 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां हमें टिकट मिला तो जीत पक्की है। अगर सीट बंटवारे में न्याय न हुआ तो हम 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार देंगे। पार्टी ने 14 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू

    Important meeting of Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav in Delhi today दिल्ली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अहम बैठक आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू
    Next Article जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 100 से ज्यादा नाम होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.